अयोध्या। भगवान श्री राम लला के भव्य मंदिर निर्माण के साथ इस बार रामनवमी को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिसको देखते हुए राम नगरी में श्री राम जन्म उत्सव व चैत्र नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है और मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई है। वहीं गोकुल धाम मंदिर के परशुराम दास ने कहा कि चैत्र नवरात्र व राम नवमी का पर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्साह से मनाया जाएगा। नौ प्रकार की महामाया का उत्सव होता है। इसी के उपलक्ष में श्री राम जन्म उत्सव मनाया जाता है। हमारे मंदिर में भगवान की प्रतिष्ठा के साथ कीर्तन कथा भंडारा चलता है।




