Tuesday, April 1, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याइस रामनवमी में भी सूर्य की किरणें करेंगी भगवान रामलला के ललाट...

इस रामनवमी में भी सूर्य की किरणें करेंगी भगवान रामलला के ललाट को प्रकाशित


◆ रामजन्मभूमि मंदिर पर रामनवमी के दौरान होंगे कई आयोजन


◆ भगवान राम से जुड़े एक मंत्र की दी जाएंगी एक लाख आहूतियां


अयोध्या। इस रामनवमी में भी भगवान सूर्य की किरणों रामलला के ललाट को प्रकाशित करेंगी। जिसकी तैयारियों में वैज्ञानिक लगे है। रामनवमी को लेकर रामजन्मभूमि मंदिर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भगवान राम से जुड़े एक मंत्र की एक लाख आहूतियां दी जाएंगी।

अयोध्या में रामनवमी के पर्व में आस्था का जनसैलाब उमड़ता है। इस बार देश विदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। रामनवमी में अयोध्या के मंदिरों के विशेष आयोजन होते है। रामजन्मभूमि मंदिर पर कई कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी की जा रही है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने बताया कि भगवान राम का जन्मोत्सव रामनवमी है। इस दिन रामजन्मभूमि मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य रामलला का तिलक करेंगे। उनके ललाट को प्रकाशित करेंगे। पिछले वर्ष भी यह हुआ था। इस वर्ष इसकी तैयारियों में वैज्ञानिक अयोध्या में आकर लगे है। रामजन्मभूमि पर तुलसीकृत रामायण व वाल्मिकि रामायण का नवान्ह परायण हो रहा है। उन्होंने बताया कि भगवान राम से जुड़े एक मंत्र की एक लाख आहूतियां दी जाएंगी। जो आज से प्रारम्भ हो रहा है। आठ दिन में यह पूरा होगा। भगवान राम को भजन व बधाईयां सुनाई जाएंगी।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments