Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला के हाथ-पैर बांधकर लूटपाट, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर

महिला के हाथ-पैर बांधकर लूटपाट, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर


◆ जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपरी चांदपुर गांव में आधी रात की वारदात, गांव में दहशत का माहौल


जलालपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपरी चांदपुर गांव में शनिवार की रात घटित एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आधी रात को घर में घुसे तीन अज्ञात चोरों ने सो रही महिला के हाथ-पैर बांध दिए, उसके साथ मारपीट की और घर में रखे जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, गोपरी चांदपुर निवासी बाबूलाल पाल की बहू कुसुम पत्नी लालमणि शनिवार की रात अपने दो छोटी बेटियों के साथ कमरे में सो रही थी। लगभग डेढ़ बजे रात में छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए तीन अज्ञात चोरों ने पहले दरवाजा तोड़ा, फिर महिला के हाथ-पैर बांध दिए। पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध करने की कोशिश की तो चोरों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद चोरों ने उसके गले का मंगलसूत्र, अंगूठी, नथ, बिछिया समेत सारे गहने उतार लिए और बॉक्स में रखे करीब पाँच हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के समय महिला की दोनों बच्चियाँ कमरे में सो रही थीं। उनके जागने और शोर मचाने पर परिजनों को वारदात की जानकारी हुई, लेकिन तब तक चोर रात के अंधेरे में गायब हो चुके थे।

सूचना मिलने पर एसओ जैतपुर धीरेंद्र आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मामला फिलहाल संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। इस दुस्साहसिक वारदात से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर चोरों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वे रात में जागकर पहरा देने को मजबूर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments