Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरों ने दो दुकान व एक घर को बनाया निशाना पार किया...

चोरों ने दो दुकान व एक घर को बनाया निशाना पार किया कीमती सामान व नगदी


जलालपुर अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के दुल्हूपुर बाजार में चोरों ने दुस्साहसिक ढंग से एक ही रात में दो दुकान और एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के समान ,जेवरात  व हजारों रुपए की नगदी चुरा कर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया है । विदित हो कि शुक्रवार रात चोरों ने कमलेश गुप्ता के सर्राफा दुकान का ताला तोड़कर 400 ग्राम चांदी 46 रुपए नगद को जहां चुरा ले गये  वही बाजार में ही एक अन्य सर्राफा व कपड़ा व्यवसायी विशाल की दुकान का ताला तोड़कर 100 ग्राम पुराना चांदी ₹10000 कपड़ा व 2000 रुपये नगद चुरा ले गये। इतना ही नहीं चोरों ने बाजार के शौकत अली के घर को भी निशाना बनाया और अंदर घुसकर पांच थान सोने चांदी के जेवरात गायब कर दिए। सूचना पर पहुंचे कटका थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने मामले का जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments