Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की नगदी व लाखों...

तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की नगदी व लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ


बसखारी अंबेडकर नगर। बीती रात चोरों ने दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए तीन घरो को निशाना बनाया। हालांकि दो घरों में तो उन्हें सफलता नहीं मिली।लेकिन तीसरे घर में नगदी व गहनों पर हाथ साफ करते हुए चोर गायब हो गये।

चोरी की बरदात बसखरी थाना क्षेत्र के रामडीह सराय फतेहपुर का है। जहां पर बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने राम डीह सराय फतेहपुर निवासी सुवारथ यादव के घर में घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए बक्सो को खेत में ले जाकर उसमें रखा ₹40 हजार रुपए नगदी व एक सोने का हार गायब कर दिया।जिसकी कीमत एक लाख के रुपए की क़रीब बताईं जा रही है। इसी रात को ही दुस्साहसिक चोरों ने इसी गांव के प्रताप यादव व योगेन्द्र यादव के घर में भी घुसने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों के जाग जाने के कारण चोर भागने को सफल रहे। मामले की सूचना पर मौके पर क्षेत्राधिकार नगर देवेंद्र मौर्य एवं थाना प्रभारी निरीक्षक बसखारी संत कुमार सिंह एवं एस ओ जी की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments