Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक ही रात में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, नगदी...

एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, नगदी सहित लाखों के आभूषणों को किया पार


◆ बल्ली के सहारे घरों में दाखिल हुए चोर


मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील के इछोई गांव में सोमवार की रात चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर जेवरात व लाखों रुपये चुरा ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाने पर दी है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। चोरों ने नीरज शुक्ला, ओम प्रकाश शुक्ला, अनूप कुमार शुक्ला के घर से 115000 रूपए नगद और करीब 40 लाख रुपए कीमत के आभूषणों की चोरी की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खण्डासा थाना क्षेत्र के ग्राम इछोई पूरे पण्डित गांव निवासी नीरज शुक्ला ने बताया कि बीती रात चोर घर में घुसकर लूट किया। कमरे के भीतर पेटी में रखा हार, अंगूठी, चैन, अंगूठी 25 हजार रूपए नगद आदि सामान लूटकर ले गए रात 3 बजे घटना की जानकारी हुई।

इसके बाद चोरों ने पड़ोस के ओम प्रकाश शुक्ला के घर को निशाना बनाया ओम प्रकाश ने बताया कि रात करीब तीन बजे जागने पर देखा कि कमरों में लगे ताले टूटे पड़े हुए थे। पेटी में रखी सोने का झुमकी, सीकड़, अंगूठी, हार, चैन, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख थी। घर के अन्य सामान को भी कर उठा ले गए हैं। अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि रात में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर कमरों में लगे तालों को तोड़कर पेटी में रखें 90 हजार रुपए नगद तथा जेवरात में झुमकी, सीकड़ ,अंगूठी समेत अन्य सामान गायब मिला।

पीड़िता ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए। चोरी की घटना की जानकारी थानाध्यक्ष खण्डासा को दी। मौके पर पहुंची थाना पलिस ने घटनास्थल का बारीकी से जांच पड़ताल किया जांच में निकाल कर सामने आया कि चोर घरों में बल्ली के सहारे घुसे थे।

पीड़ितो का कहना है कि पुलिस चौकी खण्डासा प्रभारी सुधीर त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर आए थे गांव से भी एक लोग को पड़कर पूछताछ के लिए ले गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments