Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरों ने घर को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात किया पार

चोरों ने घर को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात किया पार


अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के अशरफपुर बरवां गांव में सोमवार की रात लगभग नौ बजे हुई चोरी की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशरफपुर बरवां गांव निवासी रामसुमेर गुप्ता पुत्र स्व. रामदेव गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह रोज की तरह सोमवार को अपनी दुकान बंद कर बरवां बाजार से रात करीब नौ बजे घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था और एक दरवाजा खुला पड़ा था। यह दृश्य देख वह स्तब्ध रह गए। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखा बक्सा टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्से से लगभग पचास हजार रुपये नकद, एक पायल, एक पाव जेब व अन्य सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। घटना की सूचना उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।इस सं बंध में अहिरौली थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments