Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसर्राफ की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, पार किया जेवर व...

सर्राफ की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, पार किया जेवर व नगदी


आलापुर अंबेडकर नगर। सर्राफ की दुकान में नकब लगाकर घुसे चोरों ने चांदी के जेवर वा नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गडवल बाजार निवासी विकास सोनी पुत्र राजेंद्र सोनी की दुकान मदैनिया बाजार में है। प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के पिछले हिस्से की दीवार टूटी हुई थी। वह अपने दुकान में रखे सामान को देखा तो उन्होंने पाया कि 10 चांदी का पायल, 50 ग्राम पैर में पहनने वाला मीना तथा ₹10000 नगद के अलावा दुकान में रखे पीतल के बर्तन गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और फोटो खींचकर पूछताछ कर चली गई।

स्थानीय निवासियों के द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी है। जिससे आम जनमानस के अलावा दुकानदारों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने आज तक खुलासा नहीं किया है। खुलासा न होने से क्षेत्र में पुलिस की इस कार्य शैली का चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस विषय में राजेसुल्तानपुर थाना अध्यक्ष विजय तिवारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई।यदि तहरीर मिलेगी तो मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments