Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबंद घर को चोरों ने बनाया निशाना पार किया लाखों के जेवर

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना पार किया लाखों के जेवर


अम्बेडकर नगर। जिला मुख्यालय के शास्त्री नगर मोहल्ले में चोरों ने बंद घर को अपना निशाना बनाया और घर में रखे लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित को इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह घर पहुंचने पर हुई। परिवार दर्शन के लिए बाहर गया हुआ था।

 जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी कैलाश राजपाल परिवार सहित दर्शन के लिए बालाजी गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह जब वे लोग दर्शन कर घर पहुंचे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी में रखें गहने गायब थे। पीड़ित द्वारा घटना की सूचना अकबरपुर थाने में दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जानकारियां ली। पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने एक सोने की हार, दो सोने की चेन, सोने की अंगूठी सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। मोहल्ले में हुई चोरी से लोग दहशत में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments