Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedघर के बाहर खड़ी बोलेरो को चोरों ने किया पार

घर के बाहर खड़ी बोलेरो को चोरों ने किया पार


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस की तमाम दावों के बीच वाहन चोरी का सिलसिला जारी है, जिससे आमजन परेशान है। मालीपुर पुलिस द्वारा प्रतिदिन गस्त का दावा किया जाता है लेकिन चोर इन दावों की पोल खोल  रहे हैं । वाहन चोरी की घटना एक बार पुनः सामने आई है। इससे पूर्व थानाक्षेत्र के टुटहवा मालीपुर निवासी मनोज कुमार के भाई बीते आठ मई को मछली मंडी गये थे जहां पलक झपकते ही इनकी बाइक को अज्ञात चोरो ने पार कर दिया, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। अब अज्ञात चोरों ने घर की सामने खड़े बोलोरो गाड़ी को उड़ा ले गये। पीड़ित सुभाष जौनपुर जनपद के थाना खेतासराय अंतर्गत रुदौली गांव का निवासी है, जो मालीपुर के बैरागल गांव में अध्यापक के पद पर कार्यरत है और मालीपुर में धवरुआ रोड पर मनोज चौहान के यहाँ किराए के मकान में सपरिवार रहते है, जहां पर पिता के नाम की एक बोलेरो उनके पास थी। जब रविवार तड़के उठे तो देखा तो बोलेरो गायब थी। काफी खोजबीन किया परंतु  कहीं अता पता नहीं चला। अंततः थक हार कर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments