Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरों ने  विद्यालय व दो दुकान पर किया हाथ साफ

चोरों ने  विद्यालय व दो दुकान पर किया हाथ साफ

अंबेडकर नगर । अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात चोरों ने दो दुकान व एक विद्यालय को अपना निशाना बनाया। पीड़ितों ने थाने में शिकायत पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार बीती रात कांद्रियावा में स्थित एम एस विद्यालय खानपुर व पशुआहार की दुकान जिसमे दोना पत्तल बनाने का भी काम होता था और वही पर एक चाय की दुकान पर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के दरवाजे का ताला तोड़कर उसमें रखे विद्यालय के जरूरी कागजात उठा ले गए और तिवारी पशुहार से  दोना पत्तल की दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे दोना पत्तल बनाने की डाई  मशीन व अन्य सभी समान उठा ले गए वही चाय की दुकान से गैस सिलेंडर,आलू सहित आदि सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया। सुबह घटना की जानकारी विद्यालय के प्रबंधक और दुकान  मालिकों को हुई तो  अहिरौली थाने पर पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments