Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर का तालातोड़ चोरों ने पार किया नगदी समेत लाखों का सामान

घर का तालातोड़ चोरों ने पार किया नगदी समेत लाखों का सामान

जलालपुर अंबेडकरनगर। पुलिस की सक्रियता  को धता बताते हुए चोर  आये दिन पुलिस को चुनौती देने से बाज नही आ रहे, जिससे लोगों मे डर का माहौल व्याप्त है। यह हाल है नगर के बीचो बीच कस्बा के मोहल्ला गंजा की, जहाँ बीती रात अज्ञात चोरो ने घर का ताला तोड़कर लाखो का जेवर व नगदी चुराकर फरार हो गये। बीते मंगलवार की रात को अज्ञात चोरों ने चंद्रावती देवी के मुख्य दरवाजे समेत अन्य दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में रखा तीन बॉक्स तोड़ दिया। पूरा सामान इधर उधर फेक दिया। बॉक्स में रखा लगभग एक लाख रुपए नगद,दो सोने की चेन,एक सोने की अंगूठी,एक चांदी का पावजेब,तीन पायल,एक करधन,तीन कान की झुमकी और बाली,तीन नथुनी, छः बिछिया कीमत लगभग दो लाख रुपए चोरी कर लिया।पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि अगल बगल के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हुई होगी। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments