Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedपंचायत भवन का ताला तोड़ चोरों ने पार किया सामान

पंचायत भवन का ताला तोड़ चोरों ने पार किया सामान

जलालपुर, अम्बेडकरनगर।मालीपुर थानाक्षेत्र मे चोरी रुकने का नाम नही ले रहा है आये दिन चोर कही न कही अपना निशाना बना रहे हैं।अभी एक चोरी का मामला चल ही रहा था कि  बीती रात अज्ञात चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के बीच पंचायत भवन का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान और सीसीटीवी कैमरा आदि चोरी कर फरार हो गए। पंचायत भवन के समीप ईंट पथाई कर रहे मजदूरों के जगने के कारण अन्य सामान चोर नहीं ले जा सके।सुबह पंचायत भवन का दरवाजा टूटा देखकर मजदूरों ने प्रधान को सूचना दिया। चोरी की खबर मिलते ही यहां लोगो की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने जांच  कर वापस चली गई।प्रधान अमरेश कुमार पाल ने पुलिस को तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments