Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबूथ समितियों व पन्ना प्रमुखों के साथ बूथ प्रबंधन पर होगा मंथन

बूथ समितियों व पन्ना प्रमुखों के साथ बूथ प्रबंधन पर होगा मंथन


◆ 4 से 10 अप्रैल तक आयोजित होंगी बैठकें


अयोध्या। भाजपा की बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों की बैठक 4 से 10 अप्रैल के बीच होगी। जिसकी तैयारी को लेकर लोक सभा चुनाव कार्यालय पर तैयारी बैठक आयोजित की गई। 60 वोटर पर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति की गई है। बूथ समिति में 11 सदस्य हैं।

बैठक में लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा की पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति स्थानीय समाजिक समीकरण को देखते हुए की जाए। बूथ प्रबंधन से चुनाव में जीत प्राप्त की जा सकती है। इस लिए सभी पदाधिकारी पन्ना प्रमुख से समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करें की हर घर – हर व्यक्ति तक सम्पर्क व संवाद स्थापित किया जाए। पन्ना प्रमुखों को सरकार के विकास व योजनाओं की सर्वाजनिक स्थानों पर चर्चा, व लभार्थियों के आवास पर जाकर उनसे सम्पर्क व संवाद करने का निर्देश दिया जाए।

सह संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जिन बूथों पर पिछले चुनाव में पार्टी का प्रर्दशन अच्छा नही था उन बूथों के पन्ना प्रमुख से विशेष रूप से सम्पर्क करना है। जिससे वहां पिछली बार की तुलना के अधिक मत प्राप्त किए जाएं।

बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पांडे बादल, अभिषेक मिश्रा, रमापति पांडे, अशोक कसौधन, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, इं. राम धीरज पांडे, सोमनाथ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments