Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में दो शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप

संदिग्ध परिस्थितियों में दो शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप

बसखारी अंबेडकर नगर। शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो  अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में दो शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने दोनों ही शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दोनों ही शवों के शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। पहला शव शुक्रवार की सुबह बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसड़ा बाजार के निकट स्थित राकेश कुमार पारस नाथ के बाग में  लगभग 72 वर्षीय वृद्ध महिला का शव पड़ा हुआ मिला। स्थानीय लोगों की माने तो मृतक महिला विक्षिप्त थी जो कई दिनों से मसड़ा बाजार के इर्दगिर्द घूमती रहती थी। वही शुक्रवार की दोपहर दूसरा शव बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसखारी बाजार के टांडा रोड पर स्थित एक अर्ध निर्मित मकान में एक व्यक्ति का सड़ी गली अवस्था में पड़ा हुआ मिला।इसकी जानकारी दुर्गंध फैलने के कारण हुई। हालांकि स्थानीय लोगों की मानें तो दुर्गंध फैलने की खबर 2 दिन पहले से बताई जा रही है। लेकिन लोग किसी जानवर को मरने के कारण दुर्गंध फैलने का कारण  मानकर चल रहे थे। लेकिन दुर्गंध ज्यादा फैलने पर जब स्थानीय लोगों ने जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। शव लगभग 1 हफ्ते पुरानी बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर जरूर लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक व्यक्ति के पास से 1 इंजेक्शन व नशे की शीशी बरामद होने की बात भी बताई जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि शवों की शिनाख्त करने के प्रयास के साथ शवों को जरूरी लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments