Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध लूट की सूचना से मचा हड़कंप

संदिग्ध लूट की सूचना से मचा हड़कंप


बसखारी अंबेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र में स्थित शुकुल बाजार के निकट एक युवक से अज्ञात बाइक सवार लूटरो द्वारा हुई लूट की वारदात से पुलिस एवं स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।सूचना पाकर पहुंची पुलिस की जांच पड़ताल में मामला संदिग्ध प्रतीत नजर आ रहा है। घटना शुक्रवार की देर शाम शुकुल बाजार मखदुमपुर लिंक मार्ग पर स्थित प्रकाश इंटर कॉलेज के निकट उस समय हुई जब धर्मेंद्र निषाद निवासी कटारगढ़ अपनी बाइक से मखदुमपुर जा रहा था।इसी बीच बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने उसकी बाइक को रोकते हुए चाकू की नोक पर 67 हजार रुपए लूट लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित में 112 पर दी। लूट की खबर से पुलिस महकमें के साथ क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह रूपया निकाले गए सीएसपी शाखा में लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगालते हुए पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में पीड़ित के द्वारा घटनाक्रम को ठीक से ना बता पाना लूट के मामले को संदिग्ध बताया जा रहा है। बताया जाता है कि शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे के करीब पीड़ित की चाची ढीला ने अपने अकाउंट से शुकुल बाजार में स्थित सीएसपी शाखा से 67 हजार रुपए निकाला और अपने भतीजे धर्मेंद्र को दे दिया। धर्मेंद्र पैसा लेकर काम पर चला गया और शाम को वापस लौटते समय उसके साथ लूट की घटना हो गई। हालांकि इस बीच धर्मेंद्र घर पर भी गया था लेकिन रुपया लेकर वह शाम तक घूमता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments