Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकूड़ा डंपिंग की समस्या से नहीं मिल पा रही है निजात

कूड़ा डंपिंग की समस्या से नहीं मिल पा रही है निजात

किछौछा अंबेडकर नगर। कूड़ा डंपिंग स्थल की समस्या एवं नगर पंचायत कार्यालय के सामने गिराए गए कूड़ा निस्तारण के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व की टीम नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। जहां पर कूड़े को गिराने में आ रही समस्याओं से अवगत होते हुए अस्थाई तौर पर सड़क के किनारे ही कूड़ा निस्तारण के लिए निर्देशित किया। हालांकि सड़क के किनारे कूड़ा गिरने को लेकर स्थानीय लोगों व सफाई कर्मचारियों में कई बार कहा सुनी और मारपीट की भी नौबत आ चुकी थी। बावजूद इसके मौके पर पहुंचे राजस्व टीम के द्वारा अस्थाई तौर पर सड़क किनारे कूड़ा गिरने का निर्देश पुनः दे दिया गया। रविवार को तहसीलदार टांडा निखिलेश कुमार नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार,लेखपाल पुनीत पटेल,आशीष वर्मा ,कुलदीप प्रजापति व महिंदर पटेल के साथ नगर पंचायत पहुंचे और वहां की स्थिति देखा और नगर पंचायत के सफाई नायक परमेश्वर दत्त पांडे को बुलाकर समस्या की जानकारी लेते हुए पूर्व में कूड़ा निस्तारित किए जा रहे स्थान के बारे में पूछा और अस्थाई तौर पर सड़क के किनारे ही स्थाई व्यवस्था होने तक कूड़ा निस्तारण के लिए निर्देशित किया।इसके बाद राजस्व टीम ने रेवई ग्राम सभा में पूर्व में नगर पंचायत द्वारा बनवाए गए कूड़ा डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण भी किया। बता दे कि जलालपुर के रेवई में बना यह वहीं कूड़ा स्थल है, जहां पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकर गुप्ता आवाज उठा रहे हैं और कूड़ा डंपिंग के समाधान के लिए शासन प्रशासन से कई बार मांग भी कर चुके हैं। फिलहाल कूड़ा डंपिंग की समस्या को देखते हुए राजस्व की टीम ने अस्थाई तौर पर उसका समाधान निकाल कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री करके चली गई। लेकिन कूड़ा गिरने को लेकर यदि सफाई कर्मचारियों से कोई विवाद हुआ तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। फिलहाल इस मामले में तहसीलदार टांडा निखिलेश कुमार ने बताया कि अभी मौके पर पहले से जहां भी कुड़े का निस्तारण किया जा रहा था।वहीं निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया है।जल्द ही कूड़ा हटाए जाने के लिए स्थाई स्थान की तलाश कर व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। राजस्व टीम के द्वारा जलालपुर तहसील के रेवई ग्राम में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण भी किया गया। और उसके प्रपत्रों की जांच कर आगे का निर्णय लेने की बात भी तहसीलदार के द्वारा बताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments