Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामन में उल्लास है सभी आनंदित राम मंदिर अवलोकन के बाद बोले...

मन में उल्लास है सभी आनंदित राम मंदिर अवलोकन के बाद बोले संत-महंत


अयोध्या के 300 संत महंतो ने किया निर्माणाधीन राम मंदिर का अवलोकन


अयोध्या। अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के दिव्य, अलौकिक, अद्भुत मंदिर के दर्शन से सभी के मन में उल्लास है सभी उत्साहित है विश्व के करोड़ो राम भक्तों को स्वप्न साकार होने जा रहा है। यही बातें अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के अवलोकन बाद अयोध्या के साधू संतों ने कही। जय श्री राम के उद्घोष के मध्य में रविवार को अयोध्या के साधू संतों को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के अवलोकन के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आमंत्रित किया था।

            ट्रस्ट के आमंत्रण पर अयोध्या के लगभग 300 संत-महंतों ने आज सामूहिक रूप से राम लला के मंदिर को देखा। मंदिर में लगे पत्थरों की नक्काशी, उकेरी गई कलाकृतियों, सजावट, दरवाजे आदि को देख कर सभी संत-महंत प्रसन्न दिखे। सभी ने मंदिर की दिव्यता तथा अलौकिकता की तारीफ की।


सभी संतो के मन में उल्लास है। जो अयोध्या का कलंक था मिट गया है। इसके लिए सभी को बधाई – महंत राघवाचार्य जी महाराज, अयोध्या


भव्य दिव्य राम मंदिर बनते देख कर सभी आनंदित हुए है। यहां पूरे विश्व से लोग आएंगे। लोग प्रतीक्षा कर रहें हैं कब राम जी दिव्य राम मंदिर में स्थापित हों और हम दर्शन प्राप्त कर सकें।  – महंत देवेन्द्र आचार्य महाराज, दशरथ गद्दी अयोध्या


दिव्य, अद्भुत व अलौकिक मंदिर निमार्ण के स्वप्न को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया चरितार्थ – महंत राम विलास दास वेदांती


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments