Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा में लोक तंत्र है अन्य दलों में राजतंत्र हाबी –बसंत त्यागी

भाजपा में लोक तंत्र है अन्य दलों में राजतंत्र हाबी –बसंत त्यागी


अंबेडकर नगर। गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा प्रदेश मंत्री बसन्त त्यागी की उपस्थिति और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। संगठनात्मक बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री बसन्त त्यागी ने कहा कि भाजपा में सभी प्रकार के निर्णय आम सहमति के आधार पर लिए जाते हैं। अन्य दलों में राजशाही की तरह से पार्टी का मुखिया ही निर्णय करता है।आम सहमति के आधार पर सभी प्रकार की निर्णय लेने वाली भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल बन चुकी है। भाजपा में लोक तंत्र है और अन्य दलों में राजतंत्र हाबी है।

     भाजपा प्रदेश मंत्री बसन्त त्यागी के जिले की संगठनात्मक बैठक में पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने बुके और निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने पट्टिका भेंट कर स्वागत किया। जिला संगठनात्मक बैठक में विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा सहित जिला पदाधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments