Saturday, March 7, 2026
HomeNewsकई पेट्रोल पम्पों पर लगी है लम्बी कतारें, कुछ में खत्म हुआ...

कई पेट्रोल पम्पों पर लगी है लम्बी कतारें, कुछ में खत्म हुआ पेट्रोल


◆ शाम से ही सड़क पर पेट्रोल लेने के लिए उमड़ी जनता


◆  चालकों की हड़ताल का दिख रहा है असर


अयोध्या। वाहन चालकों की हड़ताल की वजह से पेट्रोल समाप्त होने की अफवाह का असर दिखाई दिया। शहर के पेट्रोल पम्पों पर शाम से ही लम्बी कतारें लग गयी। पेट्रोल पम्पों पर अफरातफरी का माहौल देखा गया। कार, मोटरसाईकिल चालक पेट्रोल पम्प संचालकों से बहस करते नजर आए। मंगलवार की शाम 9 बजे तक कुछ पेट्रोल पम्प पर ईधर खत्म हो गया। जिसमें शहर के वजीरगंज स्थित पेट्रोल पम्प शामिल है। यहां पेट्रोल खत्म होने की जानकारी देते हुए ग्राहकों को वापस किया जा रहा था।
वाहन चालकों की हड़ताल का असर मंगलवार को आम जनजीवन पर दिखाई देने लगा। वाहन न चलने की वजह से लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोड़वेज पर हड़ताल का आशिंक असर देखा गया। रोड़वेज के आरएम का कहना है कि सोमवार को 26 बसे विभिन्न रुट पर गयी थी। मंगलवार को 35 बसों का संचालन हुआ है। हड़ताल का रोड़वेज पर आंशिक असर हुआ है। ड्राइवरों को समझाया जा रहा है। जिससे वह काम पर वापस लौट रहे है। सम्भागीय परिवाहन अधिकारी ऋतु सिंह ने बताया कि वाहनों की एसोशिसन, वाहन स्वामियों के साथ बैठक की गई। जिसमें यह जानकारी मिली कि हड़ताल में कोई भी वाहन स्वामी शामिल नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments