Friday, March 6, 2026
HomeNewsचौक स्थित एडवर्ड मेडिकल हॉल में 2.46 लाख की चोरी

चौक स्थित एडवर्ड मेडिकल हॉल में 2.46 लाख की चोरी


◆ पुलिस की चौकसी पर प्रश्न चिन्ह


अयोध्या। शहर के चौक रिकाबगंज रोड पर स्थित एडवर्ड मेडिकल हॉल में चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है। घटना भोर की है। दुकान के पीछे लगी ग्रिल को काट कर चोर ने दुकान में प्रवेश किया तथा दराज में रखा लगभग 2 लाख 46 हजार रूपये चुरा लिया।

घटना चौक से महज 100 मी दूरी की है। जहां हमेशा पुलिस की तैनाती रहती है। घटना पुलिस की चौकसी पर प्रश्न चिन्ह है। 

एडवर्ड मेडिकल हॉल के रवि कपूर ने बताया कि जिस प्रकार घटना को अंजाम दिया गया है। उससे यह लगता है कि कोई आस पास का जानकार व्यक्ति है। दो तीन जगह रेलिंग काटने का प्रयास किया लेकिन वहां उसको सफलता नही मिली। तीसरे स्थान से ग्रिल काट कर अंदर घुसा है। सुबह 10 बजे दुकान खोलने पर देखा कि दराजें खुली हुई है नीचे का दरवाजा भी खुला है समान अस्त व्यस्त है।

दराज में रखा 2 लाख 46 हजार रूपये गायब है। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है। सीसीटीवी में घटना भोर 4.15 की दिख रही है। घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन पुलिस द्वारा मिला है।

जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जल्द ही घटना के खुलासा करने का कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments