Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपंचायत भवनो से हुई चोरी का पर्दाफाश , तीन गिरफ्तार

पंचायत भवनो से हुई चोरी का पर्दाफाश , तीन गिरफ्तार

बसखारी अंबेडकर नगर। पंचायत भवन में लगे इनवर्टर बैट्री की चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए बसखारी पुलिस ने तीन अभियुक्तो को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनकी निशान देही पर चोरी में प्रयुक्त इनवर्टर और बैटरी भी बरामद करने का दावा किया है। बता दे कि एक सप्ताह पूर्व बसखारी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर भगाही में स्थित पंचायत भवन का ताला तोड़कर अज्ञात चोर इनवर्टर बैटरी सहित लगभग 1 लाख रुपए तक के अन्य उपकरणों को चोरी कर फरार हो गए थे। मामले में बसखारी पुलिसने ग्राम प्रधान के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना के अनावरण में जुटी हुई थी।पुलिस के द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार शनिवार की रात 1:30 के करीब बुढ़नापुर तिराहे से पंचायत भवन से चोरी इनवर्टर और बैटरी के मामले में वांछित तीन आरोपियों को बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस की पकड़ में आए तीनो आरोपियों ने पुलिस की पुछताछ में अपना नाम क्रमशः अजय कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी अशरफ पुर थाना टांडा, तुषार गौड पुत्र रामनिवास निवासी अमिया बभनपुर थाना बसखारी, अंश यादव पुत्र सरोज यादव निवासी कटुई केशव पुर थाना संम्मनपुर बताया। और पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर बसखारी, जलालपुर, संम्मनपुर थाना क्षेत्र में स्थित पंचायत भवनों का ताला तोड़कर चोरी हुए इनवर्टर व बैटरी की घटना में संलिप्त होने के बात बताई। पुलिस ने इन आरोपियों की निशान देही पर 6 बैटरा व तीन इन्वर्टर भी बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपी बसखारी, संम्मनपुर , हंसवर व जलालपुर थाने में भी चोरी सहित अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त बताये जा रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments