Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबीयर की दुकान पर चोरी, 60 हजार कैश, एलईडी के साथ बोतल...

बीयर की दुकान पर चोरी, 60 हजार कैश, एलईडी के साथ बोतल भी ले गया चोर

अयोध्या। सिविल लाईन स्थित बीयर की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। यहां रात में चोर छत के रास्ते भीतर दाखिल हुआ। इसके बाद 60 हजार कैश, एलईडी टीवी व बीयर की बोतलें भी ले गया। चोर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
शहर में बीतें दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ी हुई है। सिविल लाईन में स्थित बीयर की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन प्रदीप कुमार ने बताया कि यह दुकान संजय सिंह के नाम से है। रात में दुकान बंद करके गये सुबह आने पर चोरी का पता चला। छत की चद्दर तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुआ। अभी 60 हजार कैश ले जाने की सम्भावना है। सही आंकड़ा हिसाब के बाद आयेगा। सीसीटीवी में चोर की तस्वीर आयी है। अकेले चोर ने पूरी घटना को अंजाम दिया है। रात को 3ः50 मिनट पर चोरी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments