Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंतिम संस्कार में गया युवक नहाते समय घाघरा में डूबा, नहीं चल...

अंतिम संस्कार में गया युवक नहाते समय घाघरा में डूबा, नहीं चल सका पता


अम्बेडकर नगर। घाघरा नदी के लंगड़तीर घाट पर अंत्योष्टि कार्यक्रम में गया युवक नहाते समय नदी में डूव गया। युवक के नदी में डूवने से हड़कम्प मच गया। घटना  हंसवर थाना क्षेत्र का है। सूचना पर पहुंचे हंसवर थानाध्यक्ष ने स्थानीय गोताखोर की टीम को मौके पर बुलाया और युवक की तलाश शुरु कराई लेकिन देर शाम तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार हंसवर थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी 33 वर्षीय चुनमुन गुप्ता पुत्र संतराम गुप्ता हंसवर थाना इलाके में ही स्थित घाघरा नदी के लंगड़तीर घाट पर अंत्योष्टि कार्यक्रम में गया था, नहाते समय अत्यधिक गहराई में चला गया, जिससे वह नदी में डूव गया। युवक की नदी में डूबने की खवर से हड़कम्प मच गया और वहां मौजूद

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोर की मदद से युवक की तलाश कर रही है। हंसवर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने वताया की युवक की डूवने की सूचना पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोर को बुलाकर तलाश किया का रहा है। एसडीआरएफ अयोध्या की टीम को बुलाया जाएगा। उन्होंने वताया कि डूवे हुए युवक के साथ आये लोगों ने वताया कि उसे तैरना आता था। परन्तु तैरते तैरते नदी की वीच धारा की तरफ चला गया। जहां तेज वहाव में वह खुद को संभाल नहीं पाया और डूव गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments