Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायुवक अपना घर बनवा रहा था उसके क्या पता था कि मिस्त्री...

युवक अपना घर बनवा रहा था उसके क्या पता था कि मिस्त्री पत्नी को ही भगा ले जायेगा

अयोध्या। थाना रुदौली क्षेत्र में अपनी नवविवाहित पत्नी के साथ रहने के लिए घर बनवा रहा था। परन्तु उसके साथ ऐसी घटना हुई कि आज वह लोगो से नजरे तक नहीं मिला पा रहा है। घर बनाने आये राजमिस्त्री पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप युवक ने लगाया है। मामले में कोतवाली रुदौली में मिस्त्री व महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि राजमिस्त्री व महिला इसके साथ में 50 हजार की नगदी जेवर व बाईक भी लेकर गयी है। घटना रुदौली के रसूलपुर मजरे हयातनगर का है। वहीं महिला का पति भटक रहा है।
रामू यादव की भाभी ने बताया कि रुदौली क्षेत्र के ही नेवरा का रहने वाला राजगीर मिस्त्री घर बना रहा था और उसी में रह भी रहा था। धीरे-धीरे उसके संबंध उसकी देवरानी से हुए और फिर राजगीर देवरानी पति की मोटरसाइकिल जेवर और कुछ पैसे लेकर फरार हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश कर रही है। रुदौली कोतवाली के शुजागंज चौकी अंतर्गत गांव रसूलपुर मजरे हयात नगर पोस्ट शुजागंज निवासी रामू ने एक नामजद युवक रामधीरज पुत्र रामजस निवासी ग्राम ढेमा तहसील व कोतवाली राम सनेही घाट बाराबंकी पर अपनी पत्नी रेशमा 28 को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला की शादी 2 वर्ष पूर्व रामू से हुई थी। पुलिस ने पति रामू की शिकायत पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments