Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर युवती को...

युवक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर युवती को छोड़ भागा युवक


◆ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


आलापुर अंबेडकर नगर। रविवार की देर शाम घर से बाहर निकली युवती के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की चर्चा है। हालत बिगड़ने पर वह छोड़कर भाग गया। आनन फानन में युवती को सीएचसी जहागीरगंज पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्विलांस सेल के जरिए आरोपी को घटना के पांच घंटे के भीतर ही दबोच लिया।

 पूरा मामला जहगीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासनी युवती को एक युवक ने फोन से बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने के उपरांत युवक ने युवती को छोड़कर भाग निकला। उसे स्थानीय निवासियों के द्वारा सीएससी पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए युवती को जिला अस्पताल भेजा गया।  मोबाइल फोन कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आरोपी इसामूलहक पुत्र इमाममुल हक निवासी नेवारी दुराजपुर से गिरफ्तार किया गया। बता दे कि आरोपी की गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह एक अर्ध निर्मित मकान में जाकर छिपा हुआ था। इस विषय में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई पूरी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments