Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरफांसी लगाकर युवक ने दी जान, फांसी लगाने से पूर्व घर वालों...

फांसी लगाकर युवक ने दी जान, फांसी लगाने से पूर्व घर वालों को दूसरे कमरे में कर दिया था बंद

आलापुर अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परवरडीह निवासी देवीलाल मिश्रा पुत्र अंबिका मिश्रा उम्र 25 वर्ष ने मंगलवार रात्रि को फांसी लगाकर जान दे दी। घरवालों ने बताया कि देवीलाल मिश्रा आए दिन शराब पीकर मारपीट करता रहता था और मंगलवार की रात भी वह बाजार से शराब पीकर घर गया था। घर आने के उपरांत वह पत्नी और बूढ़े माता-पिता से मारपीट किया और उन लोगों को एक कमरे में ले जाकर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। वह दूसरे कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घरवाले किसी तरह से बाहर निकले तो देखा कि देवीलाल मिश्रा फांसी से लटके हुए थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना जहांगीरगंज में दिया। विजय प्रताप तिवारी अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर देवीलाल मिश्रा को अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments