Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसमूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी को बांधी राखी

समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी को बांधी राखी


अंबेडकर नगर। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार मे समूह की महिलाओं को आमंत्रित किया गया। समूह की महिलाओं द्वारा सभी को रक्षाबंधन बांधा गया। मुख्यमंत्री के मंशा अनुरुप जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि समूह की दीदियों को लखपति बनने हेतु हर क्षेत्र में समूह की महिलाओं को जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा। जिससे हमारा समाज, प्रदेश और देश भी आर्थिक रूप से मजबूत होगा। इसके लिए जनपद में सभी कार्यों में दीदियों के योगदान को बढ़ाया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा प्रमुख रूप से बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, मछली पालन, डेरी पालन तथा मोटा अनाज की खेती सहित अन्य कार्यों में भी समूह की महिलाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा यह भी कहा गया कि जिला प्रशासन उनका हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। इसी परिपेक्ष में समूह की महिलाओं को एक सितंबर को लगने वाले बृहद ऋण मेले में प्रतिभा करने की अपील की गई। डीसी एनआरएलएम द्वारा अवगत कराया गया कि समूह की महिला स्नेहा वर्मा द्वारा लगभग 23 करोड़ का डिजिटल लेनदेन किया गया, जिसके लिए उन्हें लगभग 6 लाख 50 हजार रुपए कमीशन भी प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी द्वारा समूह की महिलाओं से स्नेहा वर्मा से प्रेरणा लेकर अपनी आय में वृद्धि करने की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments