Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या10 हजार रुपये की इनामी आरोपी महिला गिरफ्तार

10 हजार रुपये की इनामी आरोपी महिला गिरफ्तार


अयोध्या। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 10 हजार रुपये की पुरस्कार घोषित वांछित आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला की पहचान खुशबू देवी पत्नी धर्मेन्द्र कुमार जायसवाल, निवासी राजे एकला नम्बर-1, थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

आरोप है कि आरोपी महिला ने मोहन लाल गुप्ता व अन्य साथियों के साथ मिलकर 24 मई 2024 को वादिनी नीलम यादव के प्लॉट का फर्जी बैनामा करा दिया। बताया गया कि बैनामा के समय आरोपी महिला ने स्वयं को वादिनी के स्थान पर प्रस्तुत किया था। इस मामले में कोतवाली नगर थाने में मुकदमा संख्या 646/24 के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 471 और 120बी भादवि में केस दर्ज है।

27 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपी महिला को मोहल्ला अशोकपुरम जप्ती, रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments