Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफंदा लगाकर महिला ने दी जान

फंदा लगाकर महिला ने दी जान


सोहावल-अयोध्या।  रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटडीह सरैया के मजरे सरैया निवासी 43 वर्षीय ललिता देवी पत्नी त्रिभुवन की कमरे की छत के कुंडे मे लटकती लाश मिली। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ग्रामवासियों के अनुसार मृतिका का पति त्रिभुवन सूरत मे नौकरी करता है। घर मे मात्र दो बेटिया थी। दोपहर को दूसरे कमरे मे सो रही थी। जागने के बाद  महिला ने गले मे कपडे का गमछे को कुंडे मे लटकते हुए शव को देखा। घटना की सूचना ग्राम प्रधान राजेश तिवारी मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments