Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरननिहाल गए बच्चे की महिला ने की पिटाई, ट्रॉमा सेंटर रेफर

ननिहाल गए बच्चे की महिला ने की पिटाई, ट्रॉमा सेंटर रेफर

जलालपुर, अंबेडकर नगर। ननिहाल में आये बच्चे की बेरहमी से पिटाई किए जाने के मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । भीटी थाना क्षेत्र के तेजापुर इटवा गांव निवासी राकेश जायसवाल पुत्र स्वर्गीय झिनकू पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरा पुत्र आदित्य अपने ननिहाल उसराहा गांव में गया हुआ था जहां उक्त गांव के रामजीत गुप्ता का पोता और मेरे पुत्र आदित्य आपस में झगड़ा कर रहे थे तभी रामजीत गुप्ता की पुत्री मोनी ने मेरे पुत्र की पिटाई कर दिया जिससे शरीर में गंभीर चोट आई और बेहोश हो गया। इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मोनी के खिलाफ 308 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments