Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला ने थाना प्रभारी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

महिला ने थाना प्रभारी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

जलालपुर,अंबेडकर नगर। पीड़िता ने उप जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए गुहार लगाई है कि कटका थाना अध्यक्ष लगातार तीन दिनों से वसीयत के मामले में प्रताड़ित कर सुलह समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र की मुंडेहरा गांव निवासिनी नसरीन पत्नी मोहम्मद अली व शबनम पत्नी वाजिद अली ने उप जिलाधिकारी हरि शंकर लाल को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि प्रार्थिनी के ससुर ने रजिस्टर्ड वसीयत प्रार्थिनी के हक में किया है,जिसका मुकदमा न्यायालय तहसीलदार के यहां विचाराधीन है, परंतु कटका थाना अध्यक्ष अभय कुमार मौर्य तीन दिन से लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं एवं मुकदमे में सुलह करने का दबाव डाल रहे हैं, जबकि जमीनी मामलों में जबरन दरोगा को हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। वही जब इस संबंध में कटका थाना अध्यक्ष अभय कुमार मौर्या से पूछा गया उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में है इन लोगों का जमीनी विवाद है जिससे मेरा कोई लेना देना नहीं है मैंने इन्हें न्यायालय में जाने की सलाह दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments