Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला ने पुलिस कर्मियों पर लगाया घर में घुस कर गाली गलौज...

महिला ने पुलिस कर्मियों पर लगाया घर में घुस कर गाली गलौज करने व रिश्तेदार को पकड़ कर थाने में ले जानें का आरोप


जलालपुर अम्बेडकर नगर।  वैवाहिक कार्यक्रम मे शामिल होने आये रिश्तेदार को पुलिस ने गाली गलौज देकर जबरन थाने ले जाने और मौजूद मेहमानों तथा घरवालों को अपमानित करने से परेशान पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

जलालपुर थाना अंतर्गत अशरफपुर भुआ निवासिनी अंजना पत्नी फूलचंद ने पुलिस अधीक्षक को  शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसने पट्टीदार के घर में 22 नवंबर को विवाह समारोह में सम्मिलित होने के लिए भतीजे शक्ति और भांजे विशाल को बुलाया था। बीते 21 नवंबर की रात 9:30 बजे  सिपाही सूरज और संतोष घर में जबरन घुसकर गाली देने लगे उस समय पीड़िता की पुत्री रूबी और नाबालिग रिश्तेदार रुचि मौजूद रही। दोनों बच्चियों के साथ भी गाली गलौज करते हुए जबरिया तलाशी ली और और दोनों रिश्तेदार युवकों को जबरदस्ती पकड़ कर थाने ले गए। पीड़िता ने इस प्रकार के रवैये से क्षुब्ध होकर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए दोनों सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments