Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला ने लेखपाल पर लगाया अपमानित करने का आरोप

महिला ने लेखपाल पर लगाया अपमानित करने का आरोप


जलालपुर अंबेडकर नगर। रास्ता का विवाद निपटाने गए हल्का लेखपाल ने एक महिला को अपमानित करते हुए उसे मारा और मोबाइल जमीन पर पटक दिया।  संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची पीडिता ने तहसीलदार शिव नरेश सिंह से शिकायत किया । प्रकरण जलालपुर तहसील के उसरहा गांव का है ।  शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची दलित रीना ने बताया कि गांव निवासी मेवालाल ने आम रास्ते के साथ ही चकमार्ग पर अतिक्रमणकर घर आदि का निर्माण कर लिया है उसने हमारे सहन और खतौनी से जबरदस्ती रास्ता मांगने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच  शुक्रवार शाम को हल्का लेखपाल अरुण यादव और थाना कोतवाली के सिपाही पहुंचे थे उस समय पति घर पर मौजूद नहीं थे। लेखपाल पुलिस टीम के साथ मेरे घर का नुकसान करने लगे हमने पति को फोन लगाकर लेखपाल से बात करने का निवेदन किया । किंतु लेखपाल अरुण यादव भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए मोबाइल पटक दिया जिससे मोबाइल टूट गई और उन्होंने कहा तुम्हारा घर गिरवा कर इस आबादी से रास्ता निकलवा दूंगा । जब इस आशय की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई कर रहे तहसीलदार से किया गया तो उन्होंने लेखपाल की गलती निकालने के बजाय सवाल खड़ा करने लगे और खुद जाकर आबादी की जमीन से रास्ता आदि का प्रकरण हल करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments