Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआरोपो को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया झूठा

आरोपो को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया झूठा

अयोध्या। विकास खण्ड मसौधा की ग्राम पंचायत फिरोजपुर की प्रधान सोनम सिंह के उपर 15 लाख रुपये गबन के आरोप का प्रधान प्रतिनिधि सुधाकर सिंह ने जवाब दिया है। आरोप को झूठा बताते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। सुधाकर सिंह का कहना है कि करीब तीन वर्षो से ग्राम पंचायत फिरोजपुर में जो काम हुआ है। यहां काम लोगो की आंखों में गड़ने लगा। ग्राम प्रधान को बदनाम करने के लिए ऐसा काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इंटरलाकिंग रोड़ बनाई गयी है। इस पर कौन सा भ्रष्टाचार किया गया है। यह वही लोग बता सकते है। अगर भ्रष्टाचार किया गया है तो उस पर जांच करवा सकते है। जांच में पूरा सहयोग करूंगा। मसौधा ब्लॉक के ग्राम पंचायत फिरोजपुर की रोजगार सेवक सुमित्रा देवी का कहना है कि जो आरोप लगाया की जा रहा है वह झूठा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments