Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअविवि की सेमेस्टर परीक्षा के तीन केन्द्रों का कुलपति ने किया निरीक्षण

अविवि की सेमेस्टर परीक्षा के तीन केन्द्रों का कुलपति ने किया निरीक्षण


◆ तीन पालियों की स्नातक सेमेस्टर परीक्षा में 66103 में से 2528 परीक्षार्थी अनुपस्थित


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की एनईपी स्नातक सेमेस्टर तीन पालियों की परीक्षा में मंगलवार को 66103 परीक्षार्थियों में से 2528 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जनपद के तीन केन्द्रों की प्रथम पाली की परीक्षा का कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कुवंरि चन्द्रावती महाविद्यालय, मुमताज नगर, मॉ वैष्णो देवी महाविद्यालय, चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय अयोध्या के परीक्षा केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरे के संचालन का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक उमानाथ के साथ कुवंरि चन्द्रावती महाविद्यालय, मुमताज नगर, मॉ वैष्णो देवी महाविद्यालय अयोध्या केन्द्र के परीक्षा कक्ष में पर्याप्त रोशनी न होने पर नाराजगी जताई। कुलपति ने व्यवस्था दुरूस्त कराने का निर्देश दिया।

सचलदल द्वारा विभिन्न केन्द्रों को औचक निरीक्षण किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर की तीन पालियों की परीक्षा में 66103 परीक्षार्थियों में से 2528 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 58941 के सापेक्ष 2380 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 7113, तृतीय पाली में 49 परीक्षार्थियों में से 145 व 03 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आज की परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments