◆ छात्राओं से किया संवाद और मूलभूत सुविधाओं का लिया अपडेट
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय परिसर स्थित अहिल्याबाई होल्कर छात्रावास एवं आचार्य नरेंद्र देव महिला छात्रावास का कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया। अहिल्याबाई होल्कर छात्रावास के तीनों ब्लॉक क्रमशः गंगा, जमुना, सरस्वती में पहुंचकर छात्राओं से संवाद कर मूलभूत सुविधाओं के बारें जानकारी लिया। छात्रावास की साफ-सफाई, जिम, मेस, विद्युत आपूर्ति, जल आपूर्ति, पेय जल संबंधी समस्याओं के बारे में छात्राओं से वस्तुस्थिति को जाना। परिसर की सुरक्षा के मानकों पर वार्डन के साथ वार्ता किया। छात्रावास के मेस में बन रहे भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। परिसर के आसपास की साफ सफाई को लेकर कुलपति ने तत्ससंबंधी को आदेशित किया। छात्रावास परिसर में छात्राओं के लिए खेल सुविधाओं को बढ़ाये जाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण में प्रो. हिमांशु शेखर, प्रो. नीलम पाठक, वार्डन डॉ. गीतिका श्रीवास्तव, वार्डन डॉ. महिमा चौरसिया, डॉ स्वाति सिंह, डॉ नीलम सिंह, डॉ. प्रतिभा देवी सहित अन्य शामिल रहे।