Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवज्र वाहन अनियंत्रित होकर बाइक से टकराया, बाल-बाल बचे राहगीर

वज्र वाहन अनियंत्रित होकर बाइक से टकराया, बाल-बाल बचे राहगीर

जलालपुर अंबेडकरनगर। जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोतवाली से जिला मुख्यालय की ओर जा रहा पुलिस विभाग का वज्र वाहन अचानक जमालपुर चौराहे के पास अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी बाइक में जा भिड़ा। जोरदार टक्कर से स्थानीय नागरिकों में अफरा-तफरी मच गई।

सौभाग्य यह रहा कि जिस समय घटना हुई, उस वक्त बाइक के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा हादसा गंभीर रूप ले सकता था। वाहन के रुकते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक चौराहे पर हलचल का माहौल बना रहा।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कराया। बाद में दूसरे चालक की मदद से वज्र वाहन को जिला मुख्यालय भेजा गया।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वज्र वाहन चालक के विरुद्ध आवश्यक लिखापढ़ी की गई है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments