Tuesday, February 25, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादो दिवसीय मंडल स्तरीय फल साग भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का हुआ...

दो दिवसीय मंडल स्तरीय फल साग भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का हुआ समापन


अयोध्या। राजकीय उद्यान गुप्ता पार्क में चल रही दो दिवसीय मंडल स्तरीय फल, साग भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी ने प्रर्दशनी का अवलोकन किया गया। उन्होंने फूलों की खेती प्रसंकरण इकाइयों को लगाने तथा जनपद के विकासखंड पूरा बाजार में स्थापित की जाने वाली मशरूम इकाई पर यथाशीघ्र तैयार कर उसको स्वयं सहायता समूह से संचालित करने के निर्देश अधीक्षक राजकीय उद्यान उद्योग को दिए।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषक को अधिक से अधिक पुष्प उत्पादन करने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रदर्शनी में कृषकों द्वारा विभिन्न फसलों में 250 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित क्रॉप में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। उपनिदेशक उद्यान गीता त्रिवेदी द्वारा कृषकों को उद्यानिक की खेती नवीनतम तकनीकियों का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में अरुण कुमार तिवारी अधीक्षक राजकीय उद्यान ने धन्यवाद व्यापित किया। मौके पर अखिलेश कुमार गौतम, भारत कुमार, अरविंद कुमार सिंह, विशाल श्रीवास्तव,  यशवंत पटेल तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments