Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोर पंचायत भवन का ताला तोड़ कर उठा ले गये सारा सामान

चोर पंचायत भवन का ताला तोड़ कर उठा ले गये सारा सामान

जलालपुर, अंबेडकरनगर। बीते दिवस अज्ञात चोरों द्वारा पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमें रखा सारा सामान उठा ले गए। जिसकी शिकायत पंचायत सहायिका व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के रंडौली ग्राम सभा की है। पंचायत सहायिका पूजा मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि मैं इस पंचायत भवन पर पंचायत सहायिका के रूप में नियुक्त हूं बीते 20 तारीख को अज्ञात चोरों द्वारा पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमें रखा कंप्यूटर, सीपीयू, बैटरी दो, इनवर्टर,  कैमरा, प्रिंटिंग मशीन, वाईफाई, कुर्सी आदि उठा ले गए। जिसकी जानकारी मेरे द्वारा प्रधान प्रतिनिधि राम शकल तिवारी  और 112 नंबर को भी दी गई तथा उक्त दोनों लोगों द्वारा थाने में भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments