Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालिफ्ट देकर महिला के गहने लेकर फरार हुए टप्पेबाज

लिफ्ट देकर महिला के गहने लेकर फरार हुए टप्पेबाज


सोहावल, अयोध्या। अनजान व्यक्तियों से लिफ्ट लेना खतरनाक हो सकता है। आप किसी टप्पेबाजी के शिकार हो सकते है। लिफ्ट देने के बहाने महिला के गहने पार करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला थाना क्षेत्र रौनाही की रहने वाली है।

रौनाही थाना क्षेत्र के खुदियापुर निवासी रामकृपाल वर्मा की पुत्री खिरौनी नगर पंचायत के अहलाद कुर्मी का पुरवा में अंबिका वर्मा के यहां आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रही थी। सोहावल चौराहा के पास रास्ते में कार सवार दो युवकों ने लिफ्ट देकर उसे कार में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद कर सवार दोनों लोगों ने महिला के शरीर से सारे जेवरात उतरवाकर एक लिफाफा में रख लिया और कुछ दूर जाने के बाद चेकिंग का हवाला देकर नव विवाहिता को रास्ते मे उतार दिया। अपने पास से लिफाफा देकर कहा कि आपका जेवरात इसी लिफाफे में रख दिया है। घर जाकर पहन लेना। घर पहुंचने पर जब नव विवाहिता ने जब लिफाफा खोला तो उसमें मिला गिट्टी और कंकड़ निकाला। जिसकी सूचना रौनाही पुलिस को दी गई। रौनाही थाना प्रभारी ओमप्रकाश राय ने बताया की रामकृपाल वर्मा ने लिखित शिकायत किया  है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments