Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवॉलीबॉल प्रतियोगिता में जनपद का नाम रोशन करने वाली टीम राज्य स्तरीय...

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जनपद का नाम रोशन करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल का करेगी प्रतिनिधित्व


बसखारी अंबेडकर नगर। अमेठी जनपद में हुए वॉलीबॉल टूर्नामेंट में  शिक्षा क्षेत्र बसखारी के कंपोजिट विद्यालय तरौली मुबारक पुर की छात्रोंओ ने शानदार जीत दर्ज करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। इतना ही नहीं अपनी इस उपलब्धि के कारण यही टीम आगामी 15 से 17 फरवरी के बीच साईं स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल का भी प्रतिनिधित्व करेंगी। बता दें कि बीते 8-9 फरवरी को मगरौर जगदीशपुर अमेठी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

जिसमें शिक्षा क्षेत्र बसखारी के अंतर्गत स्थित तरौली मुबारकपुर कंबोजित विद्यालय की अंजलि , लाडली, रुचि ,सोनी मिश्रा, सलोनी, आदि छात्राओं ने कैप्टन साध्वी के नेतृत्व में जनपद अंबेडकर नगर का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर जनपद को 0-20 से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। अंडर 14 बालिका मंडल स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता  में शानदार जीत दर्ज करने के बाद शनिवार को कंपोजिट विद्यालय तरौली मुबारकपुर में विजेता छात्राओं को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है। खंड शिक्षा अधिकारी के के सिंह सहित कई लोगों ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।इस दौरान प्रधानाचार्य विनोद मौर्य ,इरशाद अहमद, प्रवेश कुमार, बलराम मिश्रा , रामबचन वर्मा समेत विद्यालय की छात्र-छात्राओं के साथ कई अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments