Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएमिटी यूनिवर्सिटी के फैशन शो में अवध विश्वविद्यालय की टीम रही अव्वल

एमिटी यूनिवर्सिटी के फैशन शो में अवध विश्वविद्यालय की टीम रही अव्वल


अयोध्या। लखनऊ स्थित एमिटी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एमीफोरिया-2026 के अंतर्गत आयोजित फैशन शो प्रतियोगिता में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की थीम “एफर्टलेस दीवा” रखी गई थी, जिस पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों और निर्णायकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय की टीमों ने आकर्षक और प्रभावशाली प्रस्तुति दी। टीम-1 “एरा आइकन्स” ने हॉलीवुड से प्रेरित अपनी रचनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इस टीम में सोनाक्षी, रुपाली वर्मा, अक्षत जायसवाल, अमीना रोजी, आकांक्षा उपाध्याय और पल्लवी सिंह शामिल रहीं। उनकी प्रस्तुति को मंच सज्जा, परिधान शैली और प्रस्तुति कौशल के लिए विशेष सराहना मिली।

वहीं टीम-2 “ऑरा ऑफ लीजेंड्स” ने बॉलीवुड से प्रेरित प्रस्तुति देकर प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस टीम में इकरा बानो, आयुषी यादव, शुभम शर्मा, ललिता वर्मा, सृजिंका यादव और विभा चौधरी शामिल रहे। दोनों टीमों को विनिता मोटवानी पटेल, शालिनी पाण्डेय और रत्नेश यादव के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था।

कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी तथा इंटीग्रल विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रतिभागी भी शामिल थे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन तथा समन्वयक प्रो. अनूप कुमार के मार्गदर्शन की सराहना की गई। इस सफलता पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने खुशी व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments