Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानैपुरा में बनेगा प्रदेश का दूसरा पंपिंग हाउस, 8500 हेक्टेयर भूमि होगी...

नैपुरा में बनेगा प्रदेश का दूसरा पंपिंग हाउस, 8500 हेक्टेयर भूमि होगी संरक्षित

अयोध्या। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के किसानों को जल भराव से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को एक बड़ी परियोजना की नींव रखी गई। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नैपुरा गांव के पास 16 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंपिंग हाउस का भूमि पूजन किया। यह उत्तर प्रदेश का दूसरा पंप हाउस होगा।
पंपिंग हाउस के निर्माण से सरयू तटवर्ती क्षेत्र में जल भराव की पुरानी समस्या समाप्त होगी और लगभग 8500 हेक्टेयर कृषि भूमि संरक्षित होगी। मंत्री ने बताया कि इस परियोजना से किसानों को खेती के अनुकूल वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। इस पंप हाउस का निर्माण विधायक रामचंद्र यादव के प्रयासों से संभव हुआ है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री ने पूर्ववर्ती सपा और कांग्रेस सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तब लोग घर से निकलने में डरते थे, आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर है और हर नागरिक सुरक्षित महसूस करता है।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा, यदि सामाजिक संगठन मोदी सरकार के अच्छे कार्यों से प्रेरित होकर कार्यक्रम चला रहे हैं तो यह लोकतंत्र की खूबसूरती है। इस मौके विधायक अमित सिंह चौहान, अभय सिंह, शीतला प्रसाद शुक्ला सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments