
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मेहदौना, करमडांडा, टकसरा, सारी, कुचेरा, उछाहपाली में चौपाल लगाया। इस दौरान पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हुए विकास की देश व प्रदेश की जनता साक्षी है। सरकार अयोध्या व ग्रामीणांचलों का समुचित विकास कर रही है। अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है। इस दौरान कमला शंकर पाण्डेयए सोमनाथ वर्मा, अशोक मिश्रा अर्जुन सिंह भी उपस्थित रहे।
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने अहरौली, सलोनी तथा कुचेरा मंडल के पलिया जगमोहन ने चौपाल लगा कर जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं से विकासवाद को मुख्य धारा में ला दिया है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के सर्वांगीण, सर्वसमावेशी तथा सर्वस्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है कि इससे कोई पात्र व्यक्ति छूटने न पाए। इस दौरान पार्षद अनुज दास, विनय कुमार तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, जगदीश प्रसाद, दयानंद पाठक, मिथला पाठक, सुबेदार मिश्र, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।