Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदिनदहाड़े प्रधानाचार्य के गले से चेन छीन फरार हुऐ बदमाश

दिनदहाड़े प्रधानाचार्य के गले से चेन छीन फरार हुऐ बदमाश


अंबेडकर नगर। कॉलेज से लौट रही प्रधानाचार्य से बाइक सवार बदमाश ने गले से सोने का चैन छीन फरार हो गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाचार्य से आवश्यक जानकारियां ली और आसपास लगे सीसी टीवी को खंगाला। प्रधानाचार्य ने घटना की तहरीर अकबरपुर थाने में दी है। घटना जिलामुख्यालय के उसरहवा मोहल्ले में रविवार दोपहर बाद लगभग ढाई बजे की है।

जानकारी के अनुसार उसराहवा मोहल्ले की रहने वाली सुमित्रा पत्नी श्रीराम राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज कुर्की बाजार में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। रविवार को कालेज़ में आयोजित राष्ट्रीय छात्रवृति की परीक्षा के उपरांत वे घर के लिए निकली थी। बस स्टेशन पर आटो से उतरने के बाद वे पैदल घर जा रही थी। गली में पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने गले से चैन छीन भाग निकला। प्रधानाचार्य ने बताया कि चेन का वजन लगभग 12 ग्राम था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments