Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविश्व के सनातनियों की इच्छा है कि भारत बनें सनातन राष्ट्र -...

विश्व के सनातनियों की इच्छा है कि भारत बनें सनातन राष्ट्र – डा बी के मोदी

अयोध्या। भारत का इतिहास अब अयोध्या के इतिहास से जुड़ चुका है। मंदिर के लिए किस तरह संर्घष हुआ। कोशिश कर रहे थे कि राम मंदिर का निर्माण हो अब वह घड़ी आ गई है। विश्व के करोड़ों सनातनियों चाहते है कि भारत सनातन राष्ट्र के रूप में सामने आए। मंदिर निर्माण के बाद यहां आने वालें श्रृद्धालुओं की सुविधाओं के लिए अयोध्या में पांच हजार होटलों की आवश्यकता है। अयोध्या के सुनियोजित विकास हेतु मोदी ग्रुप कई योजनाओं के माध्यम से प्रयास करेगा।

उक्त बातें विहिप के पूर्व अर्न्तराष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रसिद्व उद्योग पति डॉ बी के मोदी ने होटल रामायणा में आयोजित एक प्रेस कांन्फरेंस के दौरान कही। बी के मोदी प्रसिद्ध मोदी ग्रुप के चेयरमैन हैं। यह ग्रुप मोदी जिराक्स, मोदी रबर जैसी इंड्रस्टीज संचालित करता है। देश का पहला मोबाइल भी इसी ग्रुप ने लांच किया था।

उन्होंने कहा कि वे विश्व के 40 देशों की यात्राएं की। जहां रहने वाले सनातनी की इच्छा है कि भारत सनातन राष्ट्र बने। राजा राम पहले राज थे जिन्होंने विश्व को जीत लिया था। राम राज्य का अर्थ ही सनातन राज्य होता है। प्रधानमंत्री अयोध्या से जुड़े हुए थे। उन्हीं के कार्यकाल में मंदिर का निर्माण पूरा हो रहा है। राम मंदिर सनातन राष्ट्र बनने कीव राम राज्य  शुरूवात है। अयोध्या को विश्व की बेस्ट सिटी बनाना है। यह मोस्ट डेवलेप्ड स्मार्ट सिटी बने इसके लिए सभी को सहभाग करना है। इसके लिए अयोध्या से मुहिम शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments