Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक सम्पन्न


अंबेडकर नगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं शिकायतकर्ता के फीडबैक की समीक्षा हेतु बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभागवार शिकायतों की समीक्षा की गई तथा विशेष रूप से असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सीधे कारण पूछे और कई मामलों में नाराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान है। किसी भी स्थिति में लापरवाही या औपचारिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयसीमा के भीतर गुणवत्तापरक ढंग से किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता पूर्णतः संतुष्ट हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड की जाने वाली आख्या तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित होनी चाहिए तथा प्रत्येक प्रकरण को सही श्रेणी में दर्ज किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्वयं जनता से संवाद स्थापित करने और संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान नहीं मिलेगा, तब तक प्रकरण को निस्तारित मानना उचित नहीं होगा। साथ ही, निराधार और गलत शिकायत करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, एआरटीओ, डीसी एनआरएलएम, अग्रणी जिला प्रबंधक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार जलालपुर, जिला पूर्ति अधिकारी, ई–डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, जिला खनन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त, समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं एमओआईसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments