Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासम्मान मार्च से राष्ट्र नायक के प्रति छलका अनुराग

सम्मान मार्च से राष्ट्र नायक के प्रति छलका अनुराग


◆ चौक स्थित शहीद स्मृतिका से सुभाषचंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह के संयोजन में निकला सम्मान मार्च


अयोध्या। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सुभाषचंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह के नेतृत्व में चौक स्थित शहीद स्मृतिका से नेताजी सम्मान मार्च निकाला गया। मणिरामदास जी की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयनदास, रामवल्लभाकुंज के अधिकारी संत राजकुमारदास, प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेदप्रकाश गुप्त एवं अमित सिंह आदि विशिष्ट विभूतियों के साथ सुभाषचंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने ध्वज दिखा मार्च रवाना किया। राष्ट्र नायक को नमन करने का यह अवसर दलगत, संप्रदायगत और जातिगत सीमाओं-संकीर्णताओं से ऊपर उठकर विशुद्ध राष्ट्रीयता का संचार करने वाला रहा। मार्च का नेतृत्व करने से लेकर उसका जगह-जगह स्वागत करने वालों से भी राष्ट्रीयता की भावना बखूबी परिभाषित हुई। मार्च में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्रप्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्र, कोआपरेटिव बैंक के सभापति धर्मेंद्रप्रताप सिंह टिल्लू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पार्षद राजेश गौड़, अनिल सिंह, पूर्व पार्षद बुद्धिपाल प्रजापति एवं अनुभव जायसवाल, दुर्गा पूजा समन्वय समिति समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, सचिन सरीन, कविंद्र साहनी, अभय कुमार सिंह, पवन जीवनी, पवन मौर्य, दिलप्रीत सिंह, मानव मल्होत्रा, शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह नाहर, विहिप के मीडिया प्रभारी शैलेंद्रविक्रम सिंह, संघ के नगर संघ चालक विक्रमाप्रसाद पांडेय, महानगर प्रचारक सुदीप आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

 स्वागत के क्रम में ऋषभ कपूर, रिंकू, सरदार परमजीत सिंह पम्मी, अवि आनंद, संपूर्णा, राजेश सिंह, गणेश गुप्त, वेद कालरा, सुप्रीत कपूर, दीपू मिश्र, मुकेश आहुजा, भानु अग्रहरि, राजीव जायसवाल, राजेंद्र गुप्त, राजेंद्र मोदनवाल, रवि मोदनवाल, राजीव शुक्ल, दिनेश जायसवाल, सेंट्रल बैंक चौराहा पर श्याम जी चोपड़ा आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नेताजी के प्रशंसक सामने आए। महिलाएं रथ के आगे-आगे चल रही थीं। मार्च में हजारों की संख्या में समाजसेवी, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल थे। मार्च में नेताजी के रथ के साथ दौलतराम यादव बिगुल बजाते हुए चल रहे थे। सम्मान मार्च नगर निगम परिसर में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ। मार्च में साकेत महाविद्यालय की रेडक्रास इकाई एवं एनसीसी के छात्र, उदया पब्लिक स्कूल एवं गुरुनानक पब्लिक स्कूल बच्चे हाथों में तिरंगा तथा नेताजी के नाम और उन्हें राष्ट्र पुरुष घोषित करने की मांग की पट्टिका लिए हुए चल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments