Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनगर वासियों ने की नाले को साफ करवाए जानें की मांग

नगर वासियों ने की नाले को साफ करवाए जानें की मांग


जलालपुर अंबेडकर नगर। एक तरफ नगरपालिका द्वारा जहां नगर में साफ सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं वही नगर पालिका के चंद दूरी पर बने नाले में गंदगी की भरमार से लोग परेशान है। लोगों ने नगर पालिका से नाले को जल्द से जल्द साफ कराए जाने की मांग किया है । मामला नगर की कोतवाली के बगल स्थित नाले की है जहां गंदगी का भरमार है नगर वासियों ने बताया कि नाले में इतनी गंदगी है कि वहां खड़ा होना दुश्वार है नगर पालिका द्वारा चारों तरफ नाली आदि की साफ सफाई की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाता है लेकिन इस नाले की सफाई कभी भी नहीं कराई जाती। सफाई न कराई जाने से रोगों की फैलने की आशंका ज्यादा बनी रहती है और आसपास के लोगों का यहां रहना दुश्वार हो जाता है।  ईओ यदुनाथ ने बताया कि जल्द ही नाले की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments